सोनौली बार्डर पर दो बच्चो के साथ एक नेपाली दंपत्ति हिरासत में पूछ-ताछ।

सोनौली बार्डर पर दो बच्चो के साथ एक नेपाली दंपत्ति हिरासत में पूछ-ताछ।


आई एन न्यूज सोनौली डेस्क: पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से बच्चों को लेकर आ रहे एक संदिग्ध दंपति को एसएसबी ने सोनौली बार्डर पर रोक कर गहन पूछताछ कर रही है ।
रविवार की शाम को नेपाल से एक दंपत्ति 2 बच्चों को लेकर जैसे ही भारतीय सीमा के सोनौली बॉर्डर पर पहुंचा भारत द्वार पर तैनात एसएसबी के जवानों ने बच्चों समेत दंपत्ति को रोक लिया और जब बच्चों के संबंध में उनसे पूछताछ किया तो वह बता पाने में आनाकानी करने लगे। एसएसबी के इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बच्चों के साथ पति पत्नी को अपने कब्जे में लेते हुए गहन पूछताछ किया। पूछताछ में पता चला कि उक्त दंपत्ति दोनों बच्चों को बहला फुसलाकर भारत में दिल्ली ले जा रहे थे एक होटल में काम करने के लिए। ₹5000 प्रतिमाह देने का वादा किया था। पकड़े गये युवक ने अपना नाम शिवसुन्दर श्रेस्ठ निवासी रामपुर नगर पालिका पालपा नेपाल बताया। उसने
पूछताछ में यह भी बताया की उक्त दंपत्ति और बच्चों को औपचारिक कार्रवाई के बाद नेपाल पुलिस को सुपुर्द कर दिया।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे