महाराजगंज महोत्सव का हुआ शुभारम्भ।
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क: पीजी कालेज परिसर में तीन दिवसीय महराजगंज महोत्सव का सोमवार को रंगारंग कार्यक्रमों के बीच प्रारम्भ हुआ।
महराजगंज महोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सासंद पंकज चौधरी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण कर दीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद पंकज चौधरी ने कहा कि जनपद में इस तरह का कार्यक्रम होने से जनपद रोशन होता ही है और बच्चो में छिपी कला को निखरने का मौका मिलता है। इस तरह का कार्यक्रम मेरी सरकार प्रदेश के प्रत्येक जनपद में कराने का आहवान कर रही है।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी महराजगंज अमरनाथ उपाध्याय ने आये हुए सभी अतिथियों को स्वागत किया। जब कि सीडीओ राम सिंहासन प्रेम ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सभी कलाकारों को स्वागत तथा अतिथियों को अभिनंदन किया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्रओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।
कार्यक्रम का संचालन अरविंद कुमार, डायट प्राचार्य ने किया। इस दौरान नौतनवां विधायक अमनमणि त्रिपाठी, सिसवा विधायक प्रेमसागर पटेल, पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान, सीओ सदर देवेन्द्र, भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला, नगरपालिका अध्यक्ष कृष्णगोपाल जायसवाल आयोजक समिति के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, सहित जनपद के समस्त जिलास्तरीय अधिकारी व नगर के प्रतिष्ठित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।






