कोई भी निर्धन, असहाय आवास से नहीं रहेगा वंचित–सुधीर त्रिपाठी

कोई भी निर्धन, असहाय आवास से नहीं रहेगा वंचित--सुधीर त्रिपाठी


आज सोनौली नगर पंचायत में 1750 पात्र लाभार्थियों का प्रधानमंत्री आवास के लिए भरा गया फार्म।
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
सुधीर त्रिपाठी चेयरमैन प्रतिनिधि सोनौली ने सोमवार को कहा कि सोनौली नगर पंचायत का एक भी निर्धन असहाय परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित नहीं रहेगा। उन्होंने कहां कि दो दिवसीय कैम्प लगाकर नगर पंचायत सोनौली में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी में छूटे हुए पात्र लाभार्थियों का डूडा विभाग के कर्मचारी तथा नगर पंचायत सोनौली के कर्मचारियों के सहयोग से अबतक1750 फार्म भरे गये। बता दे की नगर पंचायत की तरफ से सभी पात्र व्यिक्तयोतो की फोटो कापी की तीन मशीने लगायी गयी थी। जिस पर आधार निर्वाचन समेत सभी कागजात के फोटो कापी निशुल्क थे।
इस मौके पर सभासद बेचन प्रसाद,अमीर आलम,अफरोज खान,राधेश्याम यादव,व्यापार मण्डल अध्यक्ष बबलू सिंह, अशुतोष त्रिपाठी,रंजन पाण्डेय सहित तमाम लोग उपस्थित रहें।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे