बिहार : हाजीपुर में बड़ा रेल हादसा: सीमांचल एक्सप्रेस के 9 डिब्बे पटरी से उतरे, 6 की मौत

बिहार : हाजीपुर में बड़ा रेल हादसा: सीमांचल एक्सप्रेस के 9 डिब्बे पटरी से उतरे, 6 की मौत

आई एन न्यूज टीम विहार:
बिहार के हाजीपुर में रविवार की सुबह एक बड़ा रेल हादसा हुआ है। जहां आनंदविहार-राधिकापुर सीमांचल एक्सप्रेस (Seemanchal Express) के नौ डिब्बे पटरी से उतर गए। बताया जा रहा है कि यह हादसा हाजीपुर-बछ़वाड़ा रेल सेक्शन के बीच सहदोई स्टेशन के पास हुआहै । सूचना के मुताबिक इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है । वहीं कई लोग घायल हो गए हैं। बचाव टीम मौके पर पहुंच चुकी है।
बता दें कि ट्रेन नम्बर 12487 जोगबनी से आनंद विहार स्टेशन तक जाती है। हादसे में एसी के तीन डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीमांचल एक्सप्रेस हादसे पर दुख जताया है और इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन को हरसंभव मदद के आदेश दिए हैं।
हाजीपुर-बरौनी रेल खंड में सहदेई स्टेशन कद पास सीमांचल एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर मिलने पर समस्तीपुर रेल मंडल ने एक सहायता ट्रेन घटना स्थल पर भेजा। इस ट्रेन में दवा, बिस्किट, पानी के अलावा मेडिकल टीम है।
बरौनी से घटना स्थल जाने के लिए पटोरी तक सहायता ट्रेन आई, लेकिन आगे के स्टेशन पर मालगाड़ी खड़ी रहने के कारण पटोरी में ही रुक गई, पटोरी से सहायता दल के सदस्य ऑटो से घटनस्स्थल के लिए रवाना हुए। वही पटोरी स्टेशन पर गन्तव्य तक जाने के आए यात्रियों में अफरातफरी मची रही।

  • रेलवे ने हादसे के बाद हेल्प लाइन नंबर जारी किए हैं:-
    सोनपुर 06158221645
    हाजीपुर 06224272230
    बरौनी 06279232222
  • हादसे के बाद कुछ ट्रेनों को मुजफ्फरपुर के रास्ते किया जा सकता है डायवर्ट।
    -जोगबनी से नई दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल जा रही सीमांचल एक्सप्रेस ने रविवार तड़के 3 बजकर 52 मिनट पर मेहनार रोड क्रॉस किया और लगभग 4 बजे सहदोई बुजुर्ग के पास इसकी बोग
  • तीन स्लीपर (एस8, एस9, एस10) और एक एसी (बी3) कोच समेत नौ बोगियां पटरी से उतर गईं और एक के ऊपर एक डिब्बे चढ़ते चले गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई।
Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे