कुंभ मेला: नौतनवा रेलवे स्टेशन पर एसएसबी एवं पुलिस की सघन जांच।

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा रेलवे स्टेशन पर एसएसबी, पुलिस और आरपीएफ ने संयुक्त रुप से आज औचक सघन जांच किया।
सोमवार को नौतनवा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर एसएसबी 22वी वाहिनी के इंस्पेक्टर अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस, नौतनवा रेलवे पुलिस ने संयुक्त रूप से गोरखपुर से आने और जाने वाले यात्रियों की सघन जांच किया। जांच के लिए स्वान टीम के लोग भी लगे रहे। डॉग स्क्वायड के माध्यम से प्लेट फार्म न०एक पर खड़े यात्रियो के बैग झोला समेत अन्य प्लेट फार्म के अन्य स्थानों की भी जांच की गई। एसएसबी के इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि यह सरप्राइज चेकिंग है । यह जांच इलाहाबाद में चल रहे कुंभ स्नान को देखते हुए किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भारत नेपाल के सोनौली बार्डर पर भी सघन जांच किए जा रहे हैं। I अवांछनीय तत्वों पर भी कड़ी नजर रखा जा रहा है।
जांच टीम में मुख्य रुप से सुधांशु चतुर्वेदी प्रकाश चंद 100 नंबर पुलिस टीम के उपनिरीक्षक हरेन्द्र कुमार पाण्डेय,बलराम यादव, बृजेश्वर कुमार शैलेद्र सिंह रामअज्ञा, आरपीएफ नौतनवा से विपिन सिंह भागीरथी आदि जवान मौजूद रहे।


Translate »