नौतनवा तहसील में रजिस्ट्रेशन के लिए मारा मारी,उमड़े किसान।
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: पांच एकड़ से कम जोत वाले किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत उनके खाते में धनराशि भेजने की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसके लिए आज गुरुवार को नौतनवा तहसील में किसान उमड़ पड़े।
गुरुवार की सुबह से ही नौतनवा तहसील में किसान भारी संख्या में एकत्रित होने लगे करीब दस बजे से नौतनवा तहसील के सभाकक्ष में 17 टेबल लगाए गए, जिन पर किसानों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। किसान अपने प्रपत्र देकर रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। रजिस्ट्रेशन कराने के लिए तहसील में मारामारी मचा हुआ है।
इस संबंध में तहसीलदार नौतनवा ने बताया कि रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया मार्च तक चलेगी। किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है। किसान अपना रजिस्ट्रेशन इत्मीनान से करावे।
बता दे की पंजीकरण के लिए किसानों को अपनी खतौनी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छाया प्रति लाना होगा। यदि आधार कार्ड नहीं है तो राशन कार्ड, पैनकार्ड या अन्य पहचानपत्र देना होगा। पांच एकड़ से कम जोत वाले किसान योजना के लिए पात्र होंगे। प्रत्येक किसान को हर वर्ष 6000 रुपये खाते में भेजा जाएगा। प्रत्येक वर्ष तीन किस्तों में दो-दो हजार रुपये भुगतान होगा। योजना दिसंबर 2018 से लागू है जिसकी पहली किस्त फरवरी में मिलने की संभावना है।









































