महराजगंज: मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बार्डर पर सतर्कता बढी।

महराजगंज: मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बार्डर पर सतर्कता बढी।

महराजगंज में कार्यक्रम स्थल का सांसद एवं सदर विधायक ने किया निरीक्षण । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन कल।
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
भारत नेपाल सीमा सटा जनपद महराजगंज जिला मुख्यालय पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर भारत नेपाल के सोनौली पर सुरक्षा एजेसियां चौकन्ना है।
बता दे कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भारत नेपाल सरहद से सटे महराजगंज जनपद में बीजेपी 11 जिलों के बूथ अध्यक्षो के साथ शुक्रवार सम्मेलन करने जा रही है।
इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को जीत के मंत्र दिए जाएंगे। जिससे आने वाले लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ता पार्टी को फायदा पहुचा सके। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं । सांसद पंकज चौधरी एवं सदर विधायक जयमंगल कनौजिया ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सभी तैयारियों की जानकारी ली।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह करेंगे। कार्यक्रम में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय के साथ साथ सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे ।
पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन करके एक बार फिर 2019 लोकसभा चुनाव को फतह करने की जुगत में लगी है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे