उ०प्र०उद्योग व्यापार मंडल ने क्षेत्राधिकारी नौतनवा को दी भावभीनी विदाई।
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
उ०प्र० उद्योग व्यापार मंडल नौतनवा ने विदाई सम्मान समारोहआयोजित कर क्षेत्राधिकारी को फूलमाला पहना कर भावभीनी विदाई दी।
रविवार की दोपहर को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल नौतनवा के अध्यक्ष राधेश्याम सिंह के नेतृत्व मे व्यापारियों ने कस्बे के जायसवाल अतिधि के भवन में विदाई सम्मान समारोह आयोजित कर क्षेत्राधिकारी नौतनवा डा० धर्मेंद्र कुमार यादव को व्यापारियों ने फूल माला पहनाकर भावभीनी विदाई दी ।
इस मौके पर व्यापारी नेता राधेश्याम सिंह कमलेश अग्रवाल मेहताब ओम प्रकाश वर्मा विकाश जायसवाल राजाराम जायसवाल सहित दर्जनों व्यापारी उपस्थित रहे। सभी व्यापारियो ने क्षेत्राधिकारी के कार्यों की प्रशंसा की और कहां की इनके सराहनीय पार्षद को स्मरणीय रहेगा। इन्हे विदा करते हुए हम सभी को दिल से आपार कष्ट हो रहा है।








































