Maharajganj:दस्तक 4 अभियान की चेयरमैन नौतनवा की शुरुआत।

Maharajganj:दस्तक 4 अभियान की चेयरमैन नौतनवा की शुरुआत।
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
संचारी रोग नियंत्रण दस्तक अभियान का शुभराम्भ आज रविवार को नौतनवा नगर के वार्ड नं0 3 हमीद नगर में लगे एक कैम्प का उद्दघाटन गुड्डू खान अध्यक्ष न0पा0प0 नौतनवा ने रिवन काटका व फाइलेरिया की दवा खिलाकर किया। वही वार्ड नं0 15 सरोजनी नगर में जागरूकता रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अभियान के तहत 2 वर्ष से ऊपर के सभी स्वस्थ ब्यक्तियो को फाइलेरिया (हाथी पाव) की दवा व पेट के अन्दर के कीड़े मारने की दवा वितरित की जाएगी,
उद्दघाटन उपरान्त श्री खान ने बताया कि “इस अभियान में संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार के बारे में जागरूक करने के लिए 17 विभाग एकजुट होकर कार्य कर रहे है। इसके अलावा दिमागी बुखार से अति प्रभावित बस्ती और गोरखपुर मण्डल के सातों जनपदो में इसके रोकथाम व बचाव हेतु दस्तक अभियान के तहत ब्यापक जन जागरूकता का प्रथम चरण भी चलाया जा रहा है। जिसके तहत स्वास्थ कार्यकर्ता घर-घर जाकर इन विमारियों के बचाव व उपचार की जानकारी देकर आपको जागरूक करेंगे। यह महाअभियान विना आप सभी के सहयोग के पूरा नही हो सकता।
इस मौके पर डॉ0 पी0ए0 लारी (A. CMO), डॉ0 अमित राव गौतम (MYC),सनोज त्यागी ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक,प्रमोद पाठक,संजय मौर्या,पप्पू जाय0, राधेश्याम मौर्या,अनिल जाय0,,मीरा सिंह एन0एम0 सुषमा चौधरी,किसमती देवी,आरती सिंह एन0एम0, रंजीत, अजय आदि लोग उपस्थित रहे।


Translate »