Nautanwa: युवा शक्ति का व्यक्तित्व विकाश में काफी सहायक —-गुड्डू खान

Nautanwa: युवा शक्ति का व्यक्तित्व विकाश में काफी सहायक ----गुड्डू खान


आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: कृषक महाविद्यालय भागीरथपुर द्वारा प्राथमिक विद्यालय ग्रामसभा मोगलहा में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में बतौर मुख्य अतिथि गुड्डू खान अध्यक्ष न0पा0 प0 नौतनवा का माल्यार्पण कर वैज लगाकर स्वागत किया गया। मुख्यअतिथि ने दीप प्रज्वलन व वीणावादिनी माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से प्रारम्भ हुआ। शिविर में बच्चो ने काफी मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।अनिता चौरसिया एवं बबिता मौर्या ने स्वागत गीत से अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन मो0 शकील ने किया।
राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए श्री खान ने कहा कि “राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर स्वय सेवक व स्वय सेविकाओ को समाज मे एक सुनियोजित जीवन जीने का तरीका बताता है। राष्ट्र की युवा शक्ति के व्यक्तित्व विकाश में काफी सहायक सिद्ध होता है।
इस मौके पर बंटी पाण्डेय ने कहा कि “शिक्षा के द्वारा ही एक छोटा बच्चा बड़ा होकर समाज मे एक स्वच्छ व सुन्दर समाज का निर्माण कर सकता है।
इस क्रम में के0 एन0 लाल सहायक अध्यापक, सरवरे आलम ग्राम प्रधान, शशांक शेखर चतुर्वेदी, प्रभुनाथ यादव, वृजभूषण चौहान, दीपक शर्मा, सुजीत सरगम एव महाविद्यालय के अध्यापक गण व सैकड़ो स्वय सेवक व स्वंय सेविकाये उपस्थित रहे।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे