संचारी रोग नियंत्रण जागरूकता रैली को सुधीर त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभराम्भ आज सोमवार को सोनौली नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी ने विद्यालय के बच्चों द्वारा निकाली गयी जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके उपरान्त नगर पंचायत कार्यालय में संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक कार्यक्रम का उदघाटन सुधीर त्रिपाठी ने फीता काटकर किया।
गोष्ठी की अध्यक्षता सुधीर त्रिपाठी अध्यक्ष प्रतिनिधि नगर पंचायत सोनौली ने किया। फाइलेरिया की दवा खिलाकर उस पर प्रकाश डाला और कहा कि वार्डों में साफ सफाई रखें स्वच्छ जल पीये। श्री त्रिपाठी ने यह कहां की “इस अभियान में संचारी रोग एवं दिमागी बुखार रोकथाम व बचाव हेतु दस्तक अभियान के तहत ब्यापक जन जागरूकता का प्रथम चरण चलाया जा रहा है। जिसके तहत स्वास्थ कार्यकर्ता घर-घर जाकर इन विमारियों के बचाव व उपचार की जानकारी देकर आपको जागरूक करेंगे। यह महाअभियान विना आप सभी के सहयोग से ही पूरा हो सकता।
इस मौके पर सभासद अमीर आलम प्रदीप नायक बेचन प्रसाद कर्म हुसैन सुरेंद्र विश्वकर्मा अफरोज खान, डॉ0 अमित राव गौतम, धर्मेंद्र शाही, अजय आनंद, रंभा देवी, बविता जायसवाल, कार्यक्रम प्रबंधक, शहीद दर्जनों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।







