महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बाबा भोलेनाथ को श्रद्धा के साथ किया जलाभिषेक
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: नेपाल में भी बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए प्रातः काल से ही शिवालयों पर भक्तो की भीड़ उमड़ पड़ी। जिससे शिव मंदिरों पर लंबी कतारों में लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं साथ ही साथ भोले नाथ के जयकारे से शिव मंदिर गुंजायमान हो रहे हैं।
महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर बाबा भोलेनाथ के ऊपर श्रद्धा के साथ हर हर महादेव की गूंज के साथ भक्तों ने शिवलिंग पर भक्तो ने जलाभिषेक के साथ भांग धतूर चढ़ा कर पूजन अर्चन कर रहे हैं।
पड़ोसी देश नेपाल के रूपंदेही जिले के भैरहवा में बसडीलवा के प्राचीन शिव मंदिर ,शिद्ध बाबा, नौतनवा झारखंडी मंदिर, बनैलिया माता मंदिर, भगवानपुर के मदरी के साथ साथ सभी शिव मंदिरो में लाखों भक्तों ने बाबा भोले नाथ माँ पार्वती तथा गणेश जी भगवान के साथ नन्दी की भी भक्तों ने जलाभिषेक किया । महा कालेश्वर ,बाबा बैज नाथ धाम ,पशुपति नाथ शिव मन्दिरो में श्रद्धा के साथ महाकालेश्वर बाबा मंदिर में लोगों ने धूमधाम से भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
महाशिवरात्रि के अवसर पर नौतनवा झारखंडी मंदिर शिव सेवक समिति द्वारा आज 11 बजे से शिव बारात निकाली जाएगी। बारात नगर परिक्रमा करते हुए झारखंडी शिव मंदिर पहुच कर शिव पार्वती का धूम धाम विवाह संम्पन्न होगा। उसके पश्चात शाम 5 बजे से भंडारे का आयोजन किया गया है। शाम 7 बजे रात्रि जागरण होगा समिति के पदाधिकारीयों ने नगर के सभी भक्तो को विवाह एवं भंडारे में शामिल हो कर प्रसाद ग्रहण कर शिव जागरण में आने के लिए निवेदन किया है।







