नौतनवा चेयरमैन ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर नगर व विश्व की शांति के लिए किया कामना

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नौतनवा नगर के दोमुहान घाट पर गुड्डू खान अध्यक्ष न0पा0 प0 नौतनवा पहुचकर भगवान शिव को फूल माला चढ़ाकर जलाभिषेक कर भगवान भोले से नगर व विश्व समुदाय की सुख शान्ति की कामना किये।
सोमवार को शिवरात्रि पर्व को लोगो ने बड़े ही धूम-धाम व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया। और दो महानघाट पर मेले का आयोजन किया गया। मेले के आयोजक गुड्डु खान ने माता पार्वती व बाबा भोलेनाथ की झांकी सजाकर माँ को भक्तों को इस वीराने में भक्ति रस का ऐसा अनूठा एहसास कराया कि लोग उसे भूल नही सकते।
मेला उदघाटन अवसर पर श्री खान ने बताया कि “हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दोमुहान घाट पर मेले का आयोजन किया गया, और इस वर्ष माता पार्वती व भोले नाथ की झांकी सजाकर कुछ नया करने का प्रयास किया गया है। इससे यहां आने वाले लोगो को एक अलग तरह की अनुभूति का एहसास होता है।
इस अवसर पर बन्टी पाण्डेय, शाहनवाज खान,राजेन्द्र जायसवाल, मो0 शकील, प्रमोद पाठक, राजेश ब्वाएड,अनुज राय,सूरज गौड़,राजकुमार गौड़, रामनारायण गौतम, संजय सिंह, किसमति देवी, खुर्शेद आलम, नितेश मद्धेशिया के अलावा भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


Translate »