भ्रष्टाचार मुक्त देश की परिकल्पना मोदी सरकार ने किया साकार—योगी सीएम
सीएम ने जिले के विकास के लिए 131 करोड़ की परियोजनाओं का शिल्यान्यास और लोकार्पण किया।
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
सीएम योगी आदित्यनाथ आज महाशिवरात्रि के अवसर पर महराजगंज जिले के दौरे पर थे, इस दौरान सीएम ने जिले के विकास के लिए 131 करोड़ की परियोजनाओं का शिल्यान्यास और लोकार्पण किया।
सोमवार को चौक बाजार में सीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्ववती सरकारों पर जमकर हमला बोला, केंद्र सरकार की योजनाओं का बखान करते हुए सीएम ने कहा कि मोदी सरकार ने देश के गरीबो के विकास के लिए कई लाभकारी योजनाएं चलाई भ्रस्टाचार मुक्त देश की परिकल्पना मोदी सरकार ने साकार किया जिले के विकास कार्यो को जल्द पूरा करने का सीएम योगी ने आधिकारियों को निर्देश दिया।उन्होंने कहां कि पीएम मोदी ने किसानों का सम्मान बढ़ाया है। देश के बारह करोड़ किसानों को लाभ मिला है। उन्होंने यह भी कहां की देश के प्रधानमंत्री ने सफाई कर्मियों का सम्मान किया है। 1 वर्ष से लेकर 15 वर्ष के बच्चो को इंसेफेलाइटिस का टीकाकरण को लेकर सीएम ने महराजगंज के डीएम को कड़ी फटकार लगाई है। श्री योगी ने कहां कि देश के वीर जवानों का पीएम ने बदला ले लिया है । 250 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया गया है। पाकिस्तान के दुस्साहस का पीएम ने जबाब दे दिया है। एयर फोर्स ने पाकिस्तान के विमान को मार गिराया। महराजगंज जिला प्रशासन को चेताते हुए यह भी कहां कि जिले के सभी पात्रों को मिले सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना चहिए। किसी भी तरह का भेदभाव बर्दाश्त नही किया जायेगा। जिले के सभी पात्रों को राशन कार्ड मिले। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना पूर्ण रूप से लागू होना चहिए।
।







