सोनौली के सभासदो ने अध्यक्ष को सौपा वेतन के लिए मांग पत्र।
सोनौली के सभासदो ने अध्यक्ष को सौपा वेतन के लिए मांग पत्र।
■ सभासदो ने अध्यक्ष को सौपा वेतन की मांग को बोर्ड में कराया अंकित
इंडो नेपाल न्यूज ब्यूरो सोनौली :नगर पंचायत सोनौली के सभासदों ने आज एक अकस्मिक बैठक कर वेतन की मांग करते हुए शासन को प्रस्ताव भेजा है।
मंगलवार कि दोपहर को सोनौली नगर पंचायत के सभासदों ने नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में एक आवश्यक बैठक किया और सर्वसम्मति से निर्णय लिया की सभासदों का वेतन 15 हजार प्रतिमाह किया जाए साथ में 1 वर्ष में वार्ड में छोटे-मोटे कार्यों के लिए 10 लाख रुपए तक का अधिकार दिए जाएं।
सभासदों ने एक स्वर से कहा कि उक्त प्रस्ताव को बोर्ड में अंकित कर शासन को भेजा जाय।
सभासदों के प्रतिनिधि मंडल ने नगर पंचायत अध्यक्ष को उक्त प्रस्ताव सौपे है। और उनसे अनुरोध किया है कि इसे तत्काल शासन में भिजवावे।
बैठक में मुख्य रूप से सभासद गुफरान खान, प्रदीप नायक, अमीर आलम, शवनम खातून, विनोद कुमार, अतिराजी देवी, अफरोज, निजामुद्दीन खान, प्रियंका यादव, मालती यादव, राधेश्याम यादव, सुरेन्द्र विश्वकर्मा करम हुसैन,राज कुमार नायक।
बोर्ड में कराया अंकित, ।

