सोनौली:युवा बसपा नेता पर प्राण घातक हमला, सिर फटा
इंडो नेपाल न्यूज ब्यूरो सोनौली:सोनौली कस्बे में मध्यरात्रि करीब एक बजे बसपा युवा नेता पर प्राण घातक हमला, राहगीरों ने जान बचाई मौके पर पहुंची पुलिस ने एक को हिरासत में लेकर अन्य की तलाश कर रही है ।
सोनौली कस्बे के बसपा युवा नेता विकास मिश्रा पुत्र इंद्रमणि घनश्याम नगर वार्ड 12 निवासी पर मध्यरात्रि को पुरानी रंजिश को लेकर सोनौली कस्बे के दबंग युवक लाठी डंडा धारधर हथियार लेकर टूट पड़े । जिससे सिर फट गया । राहगीरों ने मिश्रा की जान बचाकर स्वास्थ्य केन्द्र ले जाकर उपचार कराया ।
विकास मिश्रा कस्बे के शिव मंदिर पर आयोजित भंडारे से वापस घर जा रहे थे ।
घटने की जानकारी मिलते बसपा के वरिष्ठ नेता दीपक त्रिपाठी के नेतृत्व में दर्जनों लोग सोनौली कोतवाली पहुंचा कर आरोपियो पर जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग किया है ।
इस संबंध में प्रभारी कोतवाल रविंद्र सिंह ने बताया उक्त संदर्भ की जानकारी है। तहरीर के आधार पर जांच कर आरोपियो की तलाश की जा रही है ।





