सोनौली:आइडियल पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव

सोनौली:आइडियल पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव।
नन्ने मुन्ने बच्चों की प्रस्तुति सराहनीय योग्य–सुधीर त्रिपाठी
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क: आइडियल पब्लिक स्कूल सोनौली में मंगलवार की देर शाम धूमधाम के साथ वार्षिकोत्सव मनाया गया इस मौके पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी एवं विशिष्ट अतिथि चेयरमैन कामना त्रिपाठी द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया।
विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती कंचन पाण्डेय ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का वैज लगाकर स्वागत किया।इसके उपरान्त मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अथिति द्वारा नवनिर्मित आइडियल पब्लिक स्कूल का रीबन काटकर उदघाटन एवं माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
विद्यालय के नन्हे मुन्हे बच्चों द्वारा मम्मी डैडी नामक गीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसी के साथ स्वच्छता के प्रति जागरूक एवं समाज को प्रेरित करने हेतु बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य जुनैद अहमद ने वार्षिकोत्सव में आये हुए सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। विद्यालय के प्रबंधक श्री जिद्दे अहमद ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन संदीप पाण्डेय ने किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि नन्ने मुन्ने बच्चों की प्रस्तुति सराहना योग्य है इसमें विद्यालय परिवार की मेहनत की झलक दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। चाहे स्वास्थ्य की दिशा में शानदार हॉस्पिटल व एम्बुलेंस हो या शानदार स्ट्रीट लाइटों के माध्यम से सोनौली के सभी वार्डों को जगमग करने का कार्य हो और मैं स्वच्छता रैली के माध्यम से यह घोषणा किया था कि नगर पंचायत में आने वाले सभी विद्यालय के बच्चों को दूषित पानी नही पीने दूंगा जिसको हमने सभी विद्यालयों में आरओ लगाकर पूरा करने का कार्य किया।
इस अवसर पर व्यापर मण्डल अध्यक्ष बबलू सिंह,सभासद बेचन प्रसाद, प्रदीप नायक,अमीर आलम,राजकुमार नायक, अफरोज खान,वकील अहमद, सुरेंद्र विश्वकर्मा,पप्पू खान, नजामुद्दीन खान, राधेश्याम अग्रहरी,अशुतोष त्रिपाठी, मुरारी मद्धेशिया, रंजन पांडेय,अष्टभुजा मिश्रा एवं विद्यालय के अध्यापकगण सहित बड़ी संख्या में अभिभावक गणमान्य लोग उपस्थित रहें।


Translate »