नेपाल : भैरहवां में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्रीश्याम जन्मोत्सव

नेपाल : भैरहवां में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्रीश्याम जन्मोत्सव

आई एन न्यूज़ डेस्क भैरहवां नेपाल
संबाददाता : महेश गुप्ता

नेपाल : भैरहवां में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्रीश्याम जन्मोत्सव

नेपाल में रूपनदेही जिले के भैरहवां में श्रीश्याम जयंती के शुभ अवसर पर मारवाड़ी सेवा संघ एवं श्याम मित्र मंडल ने एक साथ मिलकर श्याम जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

नेपाल : भैरहवां में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्रीश्याम जन्मोत्सव
श्याम जयंती के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाला गया जिसमें भारत के सोनौली, नौतनवां, गोरखपुर तथा नेपाल के बुटवल, काठमांडू सहित दूर दराज से आये हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। शोभायात्रा को सुंदर तथा मनमोहक झाँककयों से सजाया गया था। जिसमे कलाकारों ने भजनों तथा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। भक्तों के जय श्रीश्याम के नारे से पूरा शहर गुंजायमान हो रहा था। इस शोभायात्रा में मुख्य रूप से रूपनदेही क्षेत्र नं.3 के विधायक सन्तोष पांडेय, निर्मल अग्रवाल, मित्तल अग्रवाल, अजय गुप्ता, कृष्णा कुमार कान्दू, दिलीप जैसवाल,बच्चु लाल, कृष्ण नारायण मिश्र, राजू केशरी, विष्णु गुप्ता, पवन बरनवाल सहित महिला एवं पुरूष श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में हिस्सा लिया।

नेपाल : भैरहवां में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्रीश्याम जन्मोत्सव
इस कार्यक्रम के समापन में मारवाड़ी सेवा संघ द्वारा सभी भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया उसके उपरांत शाम को श्रीश्याम जागरण का आयोजन किया गया जिनमे श्रद्धालुओं ने श्रीश्याम के भजनों का आनंद उठाया।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे