नेपाल में छापेमारी करने घुसे भारतीय दरोगा व सिपाही हिरासत में

नेपाल में छापेमारी करने घुसे भारतीय दरोगा व सिपाही हिरासत में

नेपाल में छापेमारी करने घुसे भारतीय दरोगा व सिपाही हिरासत में।
आई एन न्यूज रूपनदेही नेपाल:
नेपाल प्रशासन के सहयोग के बिना धर पकड़ करने गए शाहजहांपुर के थानाध्यक्ष व एक सिपाही समेत चार लोगों को दांग में नेपाल पुलिस ने शुक्रवार को हिरासत में ले लिया ।
पुलिस सूत्रों के अनुसार शाहजहांपुर जिले के तिलहर थानाध्यक्ष वीके मौर्य व हेड कांस्टेबल मोहम्मद अनीस मानव तस्करी के मामले में फरार बदमाश को पकड़ने के लिए शुक्रवार को श्रावस्ती के रास्ते नेपाल में प्रवेश कर गये और दांग स्थित कस्बे में पहुंच गए नेपाल में ठिकाना बना कर रहने वाले बदमाश को पकड़ने से पहले ही नेपाल पुलिस के हत्थे चढ़ गए। नेपाल के दांग जिले के मुख्य विकास अधिकारी गोविद प्रसाद ने कहा कि भारतीय पुलिस कर्मियों को वर्दी में पकड़ा गया उनसे पूछताछ के बाद शाहजहांपुर के कप्तान से बात की गई और जब इस बात की पुष्टि हो गई कि दोनों पुलिस कर्मी शाहजहांपुर के हैं तो छोड़ दिया गया।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे