होली खेलकर लौट रहे लखीमपुर सदर के बीजेपी विधायक को मारी गोली, गनर सस्पेंड

होली खेलकर लौट रहे लखीमपुर सदर के बीजेपी विधायक को मारी गोली, गनर सस्पेंड

आई एन न्यूज ब्यूरो लखीमपुर ::होली के उल्लास के बीच गुरुवार को दिनदहाड़े सदर भाजपा विधायक योगेश वर्मा पर जानलेवा हमला हो गया। विधायक के दाहिने पैर में गोली लगी है। उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लखीमपुर सदर से भाजपा के विधायक योगेश वर्मा गुरुवार की दोपहर होली खेलकर अपने अन्य साथियों के साथ अपने कार्यालय जा रहे थे। बताया जाता है कि विधायक की गाड़ी गुरु नानक इंटर कॉलेज की पुलिया के पास रूकी।

इस बीच विधायक पान खाने के लिए अपनी कार से नीचे उतरे और दुकान की तरफ बढ़े। इस बीच कहीं से अचानक गोली चल पड़ी और विधायक का पैर चीरते हुए निकल गई। पैर में गोली लगते विधायक गिर गए और बाजार में अफरा-तफरी मच गई। विधायक के समर्थक उनको लेकर तुलसी मेमोरियल अस्पताल पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना पर डीएम शैलेंद्र सिंह और एसपी पूनम ने पहुंचकर विधायक का हाल चाल लिया है। डॉक्टरों ने विधायक की हालत खतरे से बाहर बताई है। इस मामले में गनर को सस्पेंड कर दिया गया है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे