सूबे में फिर बनेगी सपा की सरकार
स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम में कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री पण्डित सिंह बोले
सूबे में फिर बनेगी सपा की सरकार
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क। नगर के एक मैरेज में काय्रक्रम के दोैरान समाजवादी पेंशन योजना के नये लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र व परिचय पत्र का वितरित किया गया। सूबे के कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री पण्डित सिंह द्वारा स्वीकृति पत्र दिया गया। उन्होंने समाज कल्याण पिछडा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के माध्यम से संचालित पुंत्रियों की शादी हेतु अनुदान योजना का स्वीकृति पत्र लाभार्थियों को दिया गया।
स्वीकृति पत्र वितरित करने के दौरान कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंंधान मंंत्री विनोद कुमार उर्फ पण्डित सिंह ने कहा कि सूबे में फिर सपा की सरकार बनेगी। नोटंबंदी का फैसला केन्द्र सरकार का गलत फैसला है। आने वाले वक्त में नोट के लिए परेशान होने वाली बीजेपी को जबाव देने को तैयार है। उन्होंने प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जिक्र करते हुए कहा कि सपा सरकार की लोकप्रियता जनता के बीच बढी है। जिससे विरोधी दलो की बेचैनी बढ गयी हेै। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी समाज के हर वर्ग के हितैषी है। प्रदेश में हुए विकास कार्यो की बुनियाद पर जनता फिर से सपा को मौका देगी। उन्होंने विरोधी दलो पर तिखी प्रतिक्रिया वयक्त करते हुए कहा कि आने वाले वक्त जनता की तय करेगी कि वह किसके साथ हेै। कृषि मंत्री ने दीप प्रज्जवलित कर समारेह का शुभारम्भ किया। पं.दी दयाल दयाल इण्टर कालेज की छात्रा रानी, विभा, प्रिया आदिने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी वीरेन्द्र कुमार सिंह, एसपी प्रमोद कुमार,सीडीओ रामनेवास, नौतनवा विधायक कुवर कौशल सिंह उर्फ मुन्ना सिंह,सदर विधायक सुदामा प्रसाद, ब्लाक प्रमुख फरेन्दा।





