व्यवस्था बदलने का औजार है मतदाता–गुडडू रवान
व्यवस्था बदलने का औजार है मतदाता–गुडडू रवान
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: जब तक एक एक मतदाता को अपने मत का अर्थ समझ में नहीं आएगा तब तक भारत का सिस्टम बदलना मुश्किल ही नही ना मुमकीन है । सिस्टम को बदलने के लिए सभी को गणतंत्र का टीका लगाना होगा और मतदाताओं को समझना होगा कि उनका एक वोट केवल सरकार ही नहीं, बल्कि व्यवस्था बदलने का औजार भी बन सकता है। उक्त बाते आज नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो,सहायिकाओं व आमजन को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाते हुए कही। श्री खान ने कहा कि “आने वाले 19 मई को हर बयस्क व्यक्ति अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करे। जिससे हमारे जिलाधिकारी का प्रयास सफल हो और प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करे।
इस अवसर पर शाहनवाज खान,भानू कुमार, गुड्डू अन्सारी,खुर्शेद आलम,प्रमोद पाठक,राजकुमार गौड़ के अलावा फरहत, बन्दना, सन्तोसी, कौशिल्या,नीलम, किसमती देवी आदि लोग उपस्थित रहे।





