लोक सभा चुनाव 2019 : छठे चरण का प्रचार थमा, 12 मई को यूपी की 14 सीटों पर मतदान

लोक सभा चुनाव 2019 : छठे चरण का प्रचार थमा, 12 मई को यूपी की 14 सीटों पर मतदान

लोक सभा चुनाव 2019 : छठे चरण का प्रचार थमा, 12 मई को यूपी की 14 सीटों पर मतदान

अवध व पूर्वांचल की 14 लोकसभा सीटों के लिए प्रचार शुक्रवार शाम छह बजे थम गया। इन सीटों के लिए रविवार 12 मई को मतदान होगा।
आईएनन्यूज लखनऊ चुनाव डेस्क: लोकसभा चुनाव के छठे चरण में अवध और पूर्वांचल की 14 लोकसभा सीटों के लिए प्रचार शुक्रवार शाम छह बजे थम गया। इन सीटों के लिए रविवार 12 मई को मतदान होगा। अंतिम दिन सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। शनिवार को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। छठे चरण में सुलतानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज,आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर व भदोही में चुनाव होगा।
इस चरण का चुनाव इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें आजमगढ़ से पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, सुलतानपुर से केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी, इलाहाबाद से प्रदेश की महिला कल्याण मंत्री प्रो. रीता बहुगुणा जोशी सहित कई दिग्गज अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे