निचलौल भाजपा और काग्रेशी नेता आमने सामने ,मिल परिसर मे गन्ना किसानो ने मचाया हंगामा

निचलौल भाजपा और काग्रेशी नेता आमने सामने ,मिल परिसर मे गन्ना किसानो ने मचाया हंगामा

निचलौल : JHV गडौरा चीनी मिल गेट पर किसानो का धरना जारी ,
आई एन न्यूज ठूठीबारी/ महराजगंज गड़ौरा स्थित जेएचवी चीनी मिल की लगातार मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। सोमवार की शाम से जेएचवी गडौरा चीनी मिल परिसर में स्थित गन्ना तौल बंद करा किसानो द्वारा प्रदर्शन के उपरान्त धरने पर बैठ जाने से जहाँ चीनी मिल गन्ने के अभाव में बन्द था वही आज दोपहर को कांग्रेस पार्टी के किसान नेता राजू गुप्ता भी मौके पर पहुंच कर किसानों के समर्थन में मिल मालिक, सपा सरकार, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुये धरने मे शामिल हो गये। इस के कुछ देर बाद सिसवा विधानसभा भाजपा के पूर्व विधायक अवनींद्र नाथ द्विवेदी उर्फ महंत दुबे मौके पर पहुंचे और कुछ किसानों के साथ मिल मालिक से वार्ता कर गन्ना तौल चालू करा दिया। जिस पर काग्रेशी और भाजपा नेता आमने सामने हो गये । और धरने पर बैठे लोगों ने नारेबाजी करते हुए मिल गेट से गन्ना तौल सेंटर पहुंच कर हंगामा मचाते हुए गन्ना तौल को बंद करा दिया। जिससे कुछ समय के लिए मिल परिसर में का माहौल तनाव पूर्ण हो गया। नराज किसानों ने पूर्व विधायक दूबे और मिल मालिक के खिलाफ मुर्दाबाद का नारा भी लगाया । किसानों ने कहाँ की यह लड़ाई हमारी है किसी नेता से नही । इस मौके पर सीओ निचलौल सुरेन्द्र तिवारी, एसडीएम ज्ञानेश्वर प्रसाद , तहसीलदार केशव प्रसाद, ठूठीबारी कोतवाल विक्रम वीरेंद्र सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे