इंस्पेक्टर साहब! ससुर जी गोदभराई के बदले दहेज मांग रहे है

इंस्पेक्टर साहब! ससुर जी गोदभराई के बदले दहेज मांग रहे है

आई एन न्यूज फरेन्दा डेस्क /महराजगंज
फरेंदा थाने पहुंची कानपुर की युवती ने जब छितही के युवक द्वारा लव मैरिज के बाद की गई बेवफाई की कहानी सुनाई तो थानेदार अवाक रह गए। युवती का कहना है कि कोर्ट मैरिज के बाद ससुर दहेज मांग रहे हैं। मायका अब पराया हो गया है। इंस्पेक्टर साहब मुझे ससुराल पहुंचाइए, नहीं तो जान दे दूंगी। युवती की बेबाकी देख एसओ ने लड़के के परिजनों को थाने पर बुलाया। देर शाम तक पंचायत होती रही।
रविवार शाम चार बजे कानपुर के परेडनगर निवासी युवती अपनी मां के साथ सीधे थानेदार एसके सिंह के चैम्बर में पहुंच गई। परास्नातक तक पढ़ी-लिखी युवती ने बताया कि छितहीं गांव निवासी युवक से कानपुर में उसकी मुलाकात हुई थी। वह अपनी बहन का दाखिला कराने कानपुर गया था। लड़के ने प्यार का इजहार किया। 25 अगस्त को आर्य समाज मंदिर में दोनों ने शादी कर ली। 26 अगस्त को कोर्ट में शादी का पंजीकरण हुआ। युवती आवेदन पत्र के साथ अपनी हर बात का प्रमाणपत्र एसओ को सौंपती गई।
उसने बताया कि शादी के बाद लड़का शीघ्र ही वापस आने का आश्वासन देकर यहां चला आया। काफी दिनों तक जब वह नहीं लौटा तो 12 नवंबर को वह उसके घर छितही पहुंची। ससुर ने यह कहकर उसे कानपुर भेज दिया कि गोदभराई से लेकर सभी रस्म पूरी करने के बाद वह उसे बहू बनाकर घर लाएंगे। अब वे दहेज मांग रहे हैं।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे