प्रेम में धोखा खायी शिक्षिका ने दी जान, प्रेमी शिक्षक गिरफ्तार
प्रेम में धोखा खायी शिक्षिका ने दी जान, प्रेमी शिक्षक गिरफ्तार
आई एन न्यूज: सिद्धार्थनगर
शिक्षिका अंजली यादव (25) की मौत के मामले मे मित्र शिक्षक को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में गिरफ्तार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
उक्त मामले का खुलासा करते हुए एएसपी मायाराम वर्मा ने बताया की गिरफ्तार आरोपित राजेश कुमार यादव देवरिया के थाना कोतवाली सदर के ग्राम चकरवाधुस पनसरही निवासी है।
एएसपी ने बताया कि अंजली यादव निवासी ग्राम हुसेपुरा सुरई थाना कठौद जालौन की तैनाती प्राथमिक विद्यालय गौहनिया में शिक्षक पद पर थी। 21 मई को अज्ञात कारणवश कमरे में बंद कर गैस लीक करके आत्महत्या कर लिया था। आत्महत्या करने के पहले उसने रस्सी से बांध कर आग लगा ली थी। पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा था। विवेचना में सामने आया कि आरोपित राजेश कुमार यादव ने मित्रता के दौरान विवाह करने की इच्छा जताई और बाद में विवाहित बताते हुए इन्कार कर दिया था।
बता दे की अंजली यादव हत्याकांड में पुलिसिया ने जो पटकथा तैयार की है और घटनाक्रम में लोगों के बयान पल-पल बदल रहे हैं। संदिग्ध मौत को पहले ही दिन से पुलिस आत्महत्या मान बैठी है, जो अभी तक लोगों के गले नहीं उतर रहा। परिस्थितिजन्य साक्ष्यों को भी नहीं माना गया। पुलिस के पंचनामा व पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जमीन-आसमान का अंतर सामने आया है। तीन लाइन के एफआइआर के आधार पर पुलिस ने पूरी कहानी तैयार कर दी है।
पुलिसिया पटकथा में कई झोल है। पुलिस पंचनामा में कुछ और लिखती है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट अलग बात सामने आ रही है। जो पूरी कहानी पर संदेह पैदा कर रहा है। पुलिस ने पंचनामा में दिखाया कि मौके पर मिले शव के गले में लोहे की जंजीर व पैर में तार बंधा हुआ था। अब घटना में पुलिस रस्सी का प्रयोग करना बता रही है। गैस सिलेंडर से आग लगना बताया था। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया कि. शव से मिट्टी के तेल की बू आ रही थी। वह 80 से 90 फीसद जली थी। पेट में आधा पचा हुआ भोजन मिला था। सवाल यह उठता है कि अगर कोई घोर अवसाद में है तो वह भोजन कैसे करेगा? एएसपी मायाराम वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले का पर्दाफाश कर दिया है। आरोपित मित्र शिक्षक ने विवाह का आश्वासन देने के बाद इन्कार कर दिया था। इससे वह निराश होकर अवसाद में आ गई थी। अंत में आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। 22 मई की शाम सवा छह बजे मोहाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया। जालौन के थाना कुठौट के ग्राम हुसेपुरा सुरई निवासी अजय कुमार यादव से तीन लाइन की तहरीर लिया था। उसमें पता के साथ लिखा गया कि विवेचना के आधार पर कोई भी दोषी हो उसे सजा दी जाए। वहीं पिता ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने मुझे गुमराह करते हुए आखिरी लाइन, मेरी लड़की की अज्ञात कारणों से जलकर मृत्यु हो गई है, को लिखवाया लिया था।





