युवक को जिंदा जलाया, स्थिति गंभीर, ऑनर किलिंग का प्रयास

युवक को जिंदा जलाया, स्थिति गंभीर, ऑनर किलिंग का प्रयास

युवक को जिंदा जलाया, स्थिति गंभीर, ऑनर किलिंग का प्रयास

आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क: कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाने के गांव बसडीला के टोला वृत्ति में एक आनर किलिंग का मामला सामने आया है।
बुधवार की देर रात युवती के परिजनों ने 22 वर्षीय प्रेमी युवक काे मिट्टी तेल डाल जिंदा जलाने का प्रयास किया। युवक किसी तरह उनके चंगुल से निकल कर भागते हुए कुछ देर खेत में जा गिरा। चीख सुन ग्रामीण दौड़ पड़े। मिट्टी डाल किसी तरह आग बुझाई और जिला अस्पताल भेजा। परिजन भी पहुंचे और हालत नाजुक देख गोरखपुर मेडिकल कालेज लेकर गए। मेडिकल कालेज में उसकी स्थिति गंभीर है।
नेबुआ नौरंगिया थाने के गांव ग्राम कुकरहवां निवासी पंकज गुप्ता की बगल के ही गांव बसडीला की गैर बिरादरी युवती से प्रेम संबंध चल रहा था। लड़की के परिजनों को यह बात नागवार लगती थी। ऐसे में जान से मारने की ठानी। पूरी तैयारी के साथ प्रेमी के परिचित दो युवकों को देर रात उसके घर भेजा और कहलवाया कि युवती ने मिलने के लिए बुलाया है। युवक, युवती के गांव के समीप पहुंचा ही था कि परिजनों ने अपने कुछ सहयोगियों संग मिलकर घेर लिया और पिटाई करने के बाद शरीर पर मिट्टी तेल डाल आग लगा दी।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे