परसा मलिक: बिशनपुरा गांव में निकला तेंदुआ, ग्रामीण दहशत में, पहुंची पुलिस

परसा मलिक: बिशनपुरा गांव में निकला तेंदुआ, ग्रामीण दहशत में, पहुंची पुलिस

परसा मलिक: बिशनपुरा गांव में निकला तेंदुआ, ग्रामीण दहशत में, पहुंची पुलिस
इंडो नेपाल न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
परासामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम बिशुनपुरा में तेंदुआ के निकलने से पूरे गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है। ग्रामीण बड़ी संख्या में गांव को चारों तरफ से घेर रखे हैं। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया है।
क्षेत्राधिकारी नौतनवा राजू साव भी मौके पर पहुंच गए हैं।  तेंदुआ के पकड़ने की रणनीति बनाई जा रही है।
बताया गया है कि बिशनपुरा गांव जंगल से लगभग सटे हुए हैं जानवर भटक कर अक्सर गांव की तरफ आ जाते हैं इसी क्रम में तेंदुआ भी भटक कर गांव की तरफ चला आया है। ग्रामीणो के शोर पर  तेंदुआ घर में घुस गया है जिसे ग्रामीणों ने बंद कर दिया है। ग्रामीण दहशत जदा है। फॉरेस्ट विभाग को भी सूचना दिए जाने की खबर है।
क्षेत्राधिकारी नौतनवा राजू साहू ने बताया कि मलिक प्रसाद थाना क्षेत्र के विशुनपुरा में तेंदुआ निकलने की खबर है आवश्यक कार्रवाई के लिए फॉरेस्ट विभाग से संपर्क किया जा रहा हैं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स पहुंच गई है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे