आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर यात्रियो से भरा बस ट्रक में घुसा, आठ की मौत , 54 यात्री जख्मी

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर यात्रियो से भरा बस ट्रक में घुसा, आठ की मौत , 54 यात्री जख्मी

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर यात्रियो से भरा बस ट्रक में घुसा, आठ की मौत , 54 यात्री जख्मी
आई एन न्यूज लखनऊ डेस्क:
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह डबल डेकर बस चंबल सेंड से भरे ट्रक में घुस गई। और दो महिला, दो बच्चों सहित आठ लोगों की मौत हो गई। 54 बस यात्री जख्मी हो गए। 15 घायलों को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। देर रात एक महिला ने और दम तोड़ दिया। मृतकों में सिर्फ एक की पहचान हो सकी है। बस बिहार से जयपुर जा रही थी। लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर फतेहाबाद क्षेत्र में सुबह करीब पांच बजे तेज आवाज हुई। इसके बाद चीख पुकार होने पर आसपास के लोग उस दिशा में दौड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यात्रियों से भरी डबल डेकर बस पीछे से ट्रक में जा घुसी थी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बस सवार पांच लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया। एक महिला और बच्चे की इमरजेंसी में मौत हुई। 37 घायलों को फतेहाबाद में ही भर्ती कराया गया था। 17 को उपचार के लिए आगरा के एसएन मेडिकल अस्पताल में भेजा गया था। यहां तीन की हालत गंभीर बनी हुई थी।
सीओ फतेहाबाद प्रभात कुमार के मुताबिक बस सीतामढ़ी (बिहार) से जयपुर जा रही थी। जिसमें करीब 70 सवारियां थीं। बस में सवार अधिकांश लोग जयपुर में मजदूरी करते हैं, जो अपने काम पर जा रहे थे। जयपुर में पत्थर तो कोई फर्नीचर कारीगर है। बस में सवार अधिकांश यात्रियों के एक-दूसरे को नहीं पहचानने से पुलिस के लिए मृतकों और घायलों की पहचान में मुश्किल हो रही थी।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे