सोनौली बार्डर:कसीनो में लुटे युवक ने डांडा पुल से नदी में कूदा,तलाश में जुटा बचाव दल
सोनौली बार्डर:कसीनो में लुटे युवक ने डांडा पुल से नदी में कूदा,तलाश में जुटा बचाव दल
इंडो नेपाल न्यूज़ सोनौली डेस्क: पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के कसीनो (जुआ) में सब कुछ गवा कर लौटे एक युवक ने नेपाल के बेलहिया थाना क्षेत्र के डांडा हेड के पुल से डांडा नदी में कूद गया है। उसे बचाने के लिए भारत और नेपाल की स्पेशल बचाओ दल जुटी हुई है।
खबरों के मुताबिक रविवार की सुबह करीब 7 बजे 31 वर्षीय युवक पैदल ही पकलियहवा की तरफ से होकर डांडापुल के पास पहुंचा और वहा पहले से खड़े एक युवक से बताते हुए कहां की मेरा सब कुछ कसीनो में लुट गया है मैं जी कर क्या करूंगा, और अपना शर्ट निकाल कर बाहर रखते हुए जब तक वहां पहले से मौजूद युवक कुछ कर पाता उसने पुल से नदी में छलांग लगा दिया वह डूबने लगा। शोर मचाने पर नेपाल की स्पेशल पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई। एक युवक के डूबने की खबर जैसे ही भारतीय एसएसबी जवानों को हुई एसएसबी का बचाव दल भी पहुंच गया और सुबह 7 बजे से ही उसकी तलाश में भारत और नेपाल के बचाव दल जुटा हुआ है। किन्तु अभी तक उसे बरामद नहीं कर सके है। समझा जा रहा है कि युवक मिट्टी और जलकुंभी के बीच में कहीं फस गया है। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक तलाश जारी है।





