सोनौली बार्डर: डांडा नदी में कूदे युवक की 28 घंटे बाद बचाव दल को मिला शव
सोनौली बार्डर: डांडा नदी में कूदे युवक का 28 घंटे बाद बचाव दल को मिला शव
इंडो नेपाल न्यूज़ सोनौली डेस्क: पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के कसीनो (जुआ) में अपना सब कुछ हार जाने पर गोरखपुर के एक युवक ने नेपाल के बेलहिया थाना क्षेत्र के डंडा हेड के पुल से रविवार को डंडा नदी में कूद कर जान दे दी । जिसकी तलाश में भारत और नेपाल के स्पेशल बचाओ दल के गोताखोरों ने 28 घंटे के कड़ी मसक्कत के बाद उसके शव बरामद कर लिया।
मृतक की पहचान राजेश कुमार जयसवाल पुत्र कपिल मुनि जयसवाल निवासी गोरखपुर के हजारीपुर का निवासी के रूप में हुई हैं ।
मृतक के परिजनों ने इंडो नेपाल न्यूज़ को बताया कि राजेश अपने एक साथी हिमांशु त्रिपाठी के साथ शनिवार की शाम को बुलेट मोटरसाइकिल से गोरखपुर से नेपाल घूमने के लिए निकला था। दोनों ने भैरहवां के एक होटल के कैसिनो में जुआ खेला। इस दौरान राजेश और हिमांशु दोनों अलग अलग हो गए। राजेश जुआ खेलते खेलते अपना सब कुछ हार गया। जिस पर कैसीनो के गार्डों ने उसे धक्के मारकर भोर में कैसिनो से बाहर फेंक दिया। जिससे राजेश पैदल ही पकलियहवा के रास्ते डंडा पुल पर पहुंच गया और पुल से छलांग लगा दिया। जिसकी सूचना आस पास के लोगों ने पुलिस को दी। जिसको बचाने के लिए नेपाल तथा भारत के सशस्त्र सीमा बल ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया।
बचाव दल में नेपाल सशस्त्र सीमा बल 27 नंबर बटालियन रूपन्देही एस पी बसन्त कुमार बोकटी इंस्पेक्टर विपिन डेसार तथा भारत के सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी बरजीत सिंह द्वितीय कमान अधिकारी कार्यवाहक कमाण्डर, निरिक्षक हराराम,सी.के.गुप्ता उपनिरिक्षक लोवजग टेस्टन F समावय डंडा हेड के 28घंटे के अथक प्रयास से नदी से शव को बरामद कर नेपाल पुलिस को सौंप दिया।
नेपाल के रुपनदेही जिले के एसपी हृदय थापा ने बताया कि शव के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पीएम होने के बाद आवश्यक कार्यवाही के बाद शव को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।





