भिंड मुरैना से गायब छात्रा को सोनौली बॉर्डर पर एसएसबी ने पकड़ा

भिंड मुरैना से गायब छात्रा को सोनौली बॉर्डर पर एसएसबी ने पकड़ा

भिंड मुरैना से गायब छात्रा को सोनौली बॉर्डर पर एसएसबी ने पकड़ा
इंडो नेपाल न्यूज़ सोनौली डेस्क: मध्य प्रदेश के भिंड मुरैना नामक स्थान से कक्षा 10 की एक छात्रा किसी के बहकावे में आकर विधालय से भाग निकली जिसे आज भारत नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर पर एसएसबी ने पकड़ लिया और महिला पुलिस के हवाले कर दिया है।
खबरों के मुताबिक बुधवार की सुबह करीब 10 बजे भारत की तरफ से एक 13 वर्षीय बालिका बैग लेकर घबराहट में नेपाल की तरफ जा रही थी। जिसे संदेह होने पर बॉर्डर पर तैनात एसएसबी के जवानों ने उसे रोक लिया और जब उससे पूछताछ किया तो सारा माजरा खुलकर सामने आ गया।
लड़की ने बताया कि वह भिंड मुरैना के ब्राइट कन्वेंट स्कूल की कक्षा 10 की छात्रा है। स्कूल से ही 26 तारीख को निकल गई और घूमते हुए आज सोनौली बॉर्डर पर पहुंच गई । बॉर्डर पर मुस्तैद एसएसबी के जवानों ने उसे रोक लिया और इंस्पेक्टर रवि सिंह ने मानव सेवा संस्थान के कार्यकत्री के सहयोग से बालिका के बैग की जांच किया तो बैग में मिले कॉपी किताब के आधार पर उसके विद्यालय में संपर्क किया तो विद्यालय से पता चला कि भिंड मुरैना थाने में छात्रा के गायब होने की गुमशुदगी दर्ज है। इस सूचना के बाद एसएसबी ने छात्रा को सोर्नौली पुलिस के माध्यम से महिला जिला महिला पुलिस कार्यालय को सौंप दिया है। छात्रा के परिजन भिंड मुरैना से उसे लेने के लिए महाराजगंज जिला महिला पुलिस कार्यालय पहुंच रहे हैं।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे