संतकबीर नगर: पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी के समर्थकों से मारपीट, आधा दर्जन चोटिल
संतकबीर नगर: पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी के समर्थकों से मारपीट आधा दर्जन चोटिल
आई एन न्यूज संतकबीर नगर डेस्क;
भाजपा के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी को रविवार को संतकबीर नगर में एक कार्यक्रम में भाग लेने जाते समय कुछ लोगों ने रोकने की कोशिश की कोशिश में जमकर बवाल हो गया जिसमें आधे दर्जन लोगों के चोटिल होने की खबर है।
बता दें कि संतकबीर नगर का सांसद रहते शरद त्रिपाठी और मेहदावल के भाजपा विधायक राकेश सिंह से एक बैठक में मारपीट हुई थी और दोनो तरफ जूतेबाजी हुई थी।
उस घटना के बाद विधायक समर्थकों ने घोषणा की थी कि वे जिले में किसी कार्यक्रम में शरद त्रिपाठी को शामिल नहीं होने देंगे।
इस बीच आज रविवार को श्री त्रिपाठी सेमरियावां ब्लॉक के रजापुर सरैया ग्राम में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। कुछ लोगों ने उनके वाहन को कांटे पुलिस चौकी क्षेत्र के टड़वा के निकट रोक कर उनके विरुद्ध नारेबाजी की और काला झंडा दिखाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी पूर्व सांसद को कार्यक्रम में जाने से रोक रहे थे। इसी दौरान शरद त्रिपाठी के करीबी ग्राम प्रधान पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे और पूर्व सांसद को कार्यक्रम स्थल ले जाने लगे और विवाद बढ़ गया दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए जमकर मारपीट हुई। मारपीट की इस घटना में कई लोगों को चोटें आने की खबर हैं। घटना की जानकारी मिलते ही कांटे चौकी प्रभारी मनोज कुमार पटेल, क्षेत्राधिकारी रमेश कुमार व दुधारा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। किसी ने इस घटना की तहरीर नहीं दी है लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।
हालांकि इतना सब कुछ होने के बाद भी श्री त्रिपाठी तेजी फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए रजापुर सरैया जा रहे थे। इस हंगामे और मारपीट के बाद पूर्व सांसद किसी तरह से कार्यक्रम स्थल पहुंचे और उसके बाद कार्यक्रम में भाग लिया। बताया जा रहा है कि मारपीट की घटना में आधा दर्जन लोग घायल भी हुए हैं।





