संतकबीरनगर: महिला थाना प्रभारी ने छात्राओं को सिखाया आत्मरक्षा के कई दांव पेच

संतकबीरनगर: महिला थाना प्रभारी ने छात्राओं को सिखाया आत्मरक्षा के कई दांव पेच

संतकबीरनगर: महिला थाना प्रभारी ने छात्राओं को सिखाया आत्मरक्षा के कई दांव पेच
आई एन न्यूज संतकबीरनगर
संतकबीरनगर में छत्राओं के छेड़छाड़ की घटनाओ पर रोक लगाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार पुरजोर कोशिश कर रही है। जिसके तहत यूपी सरकार द्वारा आपरेशन पाठशाला की शुरुवात की गई है । इस अभियान के क्रम में महिला थाना प्रभारी डॉ० शालनी सिंह द्वारा ब्लूमिंग बड्स एकेडमी में आज ऑपरेशन पाठशाला के तहत डॉ० शालनी सिंह ने स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं को हर वह गुण और पैंतरा सिखा सिखाया जिससे छात्राएं किसी भी आपातकाल में अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकें। पुलिस द्वारा इस प्रकार के चलाये जा रहे अभियान की एकेडमी के प्रधानाचार्य डी० सी० पाण्डेय,एवं छात्राओं ,शिक्षकों शिक्षिकाओं, ने प्रशंसा किया और कहां पुलिस विभाग द्वारा स्कूल और कॉलेज में जाकर पढ़ने वाली छात्राओं को अपनी सुरक्षा और आत्मरक्षा की ट्रेनिग दी जा रही है यह सराहनीय कार्य है।
महिला थाना प्रभारी डॉ० शालिनी सिंह ने ब्लूमिंग बड्स स्कूल की समस्त छात्राओं को कई दांव पेच बताया ताकि किसी भी आपातकाल में छात्राएं अपनी सुरक्षा खुद कर सके और उनको महिला थाने का नंबर भी उपलब्ध कराया ताकि लड़किया डर कर नही डटकर समस्या का मुकाबला कर सके।
इस दौरान आरक्षी आशा शर्मा ,पिगल यादव और आराधना स्नेह लतामल मौजूद रही ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे