भूकंप से दिल्ली तक हिली धरती,मची भगदड़ घरों से बाहर भागे लोग

भूकंप से दिल्ली तक हिली धरती,मची भगदड़ घरों से बाहर भागे लोग

भूकंप से दिल्ली तक हिली धरती,मची भगदड़ घरों से बाहर भागे लोग
इंडो नेपाल न्यूज़ नई दिल्ली डेस्क: आज मंगलवार की शाम करीब 4:30 बजे आए भूकंप के झटकों से पाकिस्तान लेकर पूरे उत्तर भारत में धरती हिल गई।

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोग दहशत में आ गए।
हालांकि, इससे भारत में किसी नुकसान की खबर नहीं है।
समाचार एजेंसीयो के मुताबिक, इस भूकंप का केंद्र गुलाम कश्मीर (पाकिस्तान) के मीरपुर से 15 किलोमीटर दूर स्थित जातलां इलाके में था।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 मापी गई है। भारत में पाकिस्तान से सटे जम्मू-कश्मीर में भूकंप की सबसे ज्यादा तीव्रता थी। किन्तु पाकिस्तान में सड़कें टूटीं, पांच लोगो की मौत होने की खबर है।
जब की गाड़ियां पलट गई हैं। पाकिस्तान के मीरपुर में बड़े नुकसान की खबरें मिल रही हैं। कई मकान गिरे हैं और कई जगहों पर सड़कें टूटी हैं। फिलहाल करीब 50 लोगों के घायल होने की खबर है और उन्हें अस्पतालों में पहुंचाया जा रहा है।
इधर दिल्ली के साथ-साथ गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद में भूकंप के झटकों के चलते लोग दफ्तरों और घरों से बाहर निकल आए। दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे