सांसद पंकज चौधरी को चेयरमैन नौतनवा ने सौंपा मांग पत्र 

सांसद पंकज चौधरी को चेयरमैन नौतनवा ने सौंपा मांग पत्र 

सांसद पंकज चौधरी को चेयरमैन नौतनवा ने सौंपा मांग पत्र 
नौतनवा से लखनऊ एक ट्रेन चलाई जाने की किया मांग
इंडो नेपाल न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
महाराजगंज के सांसद पंकज चौधरी के आज रविवार की दोपहर को नौतनवा आगमन पर नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड़डू खान ने नौतनवा स्थित लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले पर उनका स्वागत किया और उन्हें एक मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र उन्होंने नौतनवा से लखनऊ के लिए एक अदद एक्सप्रेस ट्रेन चलाए जाने की मांग की। जिसे सांसद ने सहर्ष स्वीकार करते हुए नौतनवा से लखनऊ के लिए ट्रेन चलाई जाने का भरोशा दिया।
इस अवसर पर श्री खान ने बताया कि “नौतनवा से लखनऊ के लिए कोई सीधी ट्रेन सेवा न होने के कारण आमजन को काफी असुविधा होती है और समय बर्बाद होने के साथ-साथ आर्थिक नुकसान रूपी दोहरी मार झेलनी पड़ती है, इस असुविधा का ध्यान करते हुए एक अदद ट्रेन जरूर चलनी चाहिए।
श्री खान के साथ ज्ञापन देने वालो में नौतनवा नगर की कई गणमान्य नागरिक व्यापारी
राजेश ब्वाएड, रामनारायन गौतम,धीरेन्द्र सागर,खुर्शेद आलम, राजेन्द्र जाए0,राजकुमार गौड़,किसमती देवी,आमिर आलम,राधेश्याम मौर्य, संजय मौर्या,अनुज राय,अमित जायसवाल,धर्मेन्द्र जायसवाल, सतपाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे