तस्करी द्वारा चीन के केरुंग से लाया गया 7 किलो सोना सहित चालक गिरफ्तार

तस्करी द्वारा चीन के केरुंग से लाया गया ७ किलो सोना सहित चालक गिरफ्तार

आई एन न्यूज काठमान्डू नेपाल

नेपाल पुलिस ने कलंकी में ७ किलो सोना के साथ एक चालक को गिरफ्तार किया है | रसुवा से धादिंग के रास्ते काठमांडू हाइल्क्स गाडी में सोना लेकर आ रहे सवार चालक को सोना के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है |

नेपाल सूत्रो से मिले खबर अनुसार चीन के केरुंग के रास्ते तस्करी द्वारा सोना काठमांडू लाया जा रहा था | महानगर काठमाण्डू में अपराध अनुसन्धान विभाग की टोली ने तस्करी द्वारा सोना लाते हुये पकड़ा है | तीन करोड़ से भी ज्यादा का सोना होने का अनुमान लगाया गया है | पुलिस के अनुसार सोना व्यापारी ने गाड़ी चालक को कैरियर के रूप में प्रयोग किया है । पुलिस मामले की छान बीन भे जुटी है ।


Translate »