पंजाब:पटाखा फैक्‍टरी मैं विस्फोट 24 लोगों की मौत 26 घायल

पंजाब:पटाखा फैक्‍टरी मैं विस्फोट 24 लोगों की मौत 26 घायल

पंजाब:पटाखा फैक्‍टरी मैं विस्फोट 24 लोगों की मौत 26 घायल।
आई एन न्यूज पंजाब डेस्क:
पंजाब का बटाला शहर में स्थित एक पटाखा फैक्‍टरी में बुधवार को हुए भीषण विस्‍फोट से दहल उठा। इससे अब तक 24 लोगों की मौत हो गई है और 26 लोग घायल हैं। सात घायलों को नाजुक हालत के कारण अमृतसर के गुरु नानक देव अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। उसमें से एक ने दम तोड़ दिया।
हादसे के कारण फैक्‍टरी पूरी तरह से ध्‍वस्‍त हो गई और आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा। घटनास्‍थल पर मलबा हटाने और राहत कार्य के दौरान भी धमाके हुए। इससे हड़कंप मच गया। पुलिस और एनडीआरएफ (NDRF) की टीमें वीरवार तड़के से फिर राहत और बचाव कार्य में जुट गई हैं। मलबे में अब भी कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है।
जहां एक तरफ सरकार ने
घटना के न्‍यायिक जांच के आदेश दिए है वही मारे गए लोेगों के परिजनों को दो-दो लाख की सहायता देने की घोषणा किया है।
राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद, मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह, गुरदासपुर के सांसद सनी देयाेल सहित कई राजनेताओं ने हादसे पर दुख जताया है और पीडि़त लोगों के प्रति संवेदना जताई है। मुख्‍यमंत्री ने हादसे की न्‍यायिक जांच के आदेश दिए हैं। यह जांच बटाला के एसडीएम करेंगे। सरकार ने मारे गए लोगों के परिवार वालों को दो-दो लाख रुपये की मदद देने का भी ऐलान किया है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे