सोनौली नगर पंचायत को एक और मिली बड़ी उपलब्धि, लोगो मे हर्ष
सोनौली नगर पंचायत को एक और मिली बड़ी उपलब्धि, लोगो मे हर्ष
इंडो नेपाल न्यूज़ सोनौली डेस्क:
नगर पंचायत सोनौली को आज एक बड़ी उपलब्धि मिली है। नगर पंचायत सोनौली क्षेत्र से नौतनवा तहसील में होने वाले रजिस्ट्री पर सोनौली नगर पंचायत को 2% स्टांप शुल्क का धन प्राप्त होगा। उक्त धन से सोनौली नगर पंचायत क्षेत्र का विकास होगा।
नगर पंचायत सोनौली को मिले इस बड़ी उपलब्धि से लोगों में हर्ष व्याप्त है।
खबरों के मुताबिक सोनौली नगर पंचायत की आय बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे सुधीर त्रिपाठी अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनौली का मेहनत आज रंग लाया है। आयुक्त स्टैम्प उत्तर प्रदेश प्रयागराज ने अपने पत्रांक संख्या 1392 से सहायक आयुक्त स्टैंप महाराजगंज को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि 27जुलाई 2019 से नगर पंचायत सोनौली महाराजगंज की सीमा में स्थित अचल संपत्ति के अभिलेखों पर प्रतिफल मूल्य पर प्रभारी स्टांप शुल्क की धनराशि के अतिरिक्त 2% अतिरिक्त स्टांप शुल्क वसूल किए जाने हेतु निर्देशित किया है।
बता दें कि इस स्टांप शुल्क के आय से सुनौली नगर पंचायत क्षेत्र का चौमुखी विकास होगा। यह उपलब्धि यह उपलब्धि सोनौली नगर पंचायत के लिए बड़ी उपलब्धि है। इसकी सूचना मिलते ही सोनौल नगर पंचायत क्षेत्र के तमाम लोगो ने हर्ष व्यक्त करते सुधीर त्रिपाठी को बधाई दिया है।








































