UP के 11 विधानसभा सीट पर 21 अक्टूबर को उप चुनाव
UP के 11 विधानसभा सीट पर 21 अक्टूबर को उप चुनाव
आई एन न्यूज डेस्क:
निर्वाचन आयोग ने शनिवार को महाराष्ट्र तथा हरियाणा विधानसभा चुनाव के साथ उत्तर प्रदेश के विधानसभा उप चुनाव की तारीख घोषित की है।
उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीट पर 21 अक्टूबर को उप चुनाव का मतदान होगा।
विधानसभा उप चुनाव संबंधित अधिसूचना 27 सितंबर को जारी की जाएगी। नामांकन चार अक्टूबर तक होगा और सात अक्टूबर तक नाम वापसी हो सकती है।
उत्तर प्रदेश में रामपुर की रामपुर सदर, के साथ सहारनपुर की गंगोह, अलीगढ़ की इगलास, लखनऊ की लखनऊ कैंट, बाराबंकी की जैदपुर, कानपुर की गोविंदनगर, चित्रकूट की मानिकपुर, बहराइच की बलहा, प्रतापगढ़ की प्रतापगढ़ सदर, हमीरपुर, अंबेडकरनगर की जलालपुर तथा मऊ की घोसी सीटों पर उपचुनाव होना है। 11 विधानसभा सीटों में से रामपुर की सीट समाजवादी पार्टी और जलालपुर की सीट बसपा के पास थी और बाकी की सभी नौ सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपाï) का कब्जा था। फिरोजाबाद की टूंडला की टूंडला सीट पर मामला कोर्ट में होने के कारण इस बार मतदान की तिथि घोषित नहीं की गई है।





