सोनौली में सुधीर त्रिपाठी का अगुवानी के साथ आज होगा भव्य स्वागत

सोनौली में सुधीर त्रिपाठी का अगुवानी के साथ आज होगा भव्य स्वागत

सोनौली में सुधीर त्रिपाठी का अगुवानी के साथ आज होगा भव्य स्वागत
इंडो नेपाल न्यूज़ सोनौली डेस्क: नगर पंचायत सोनौली को आदर्श नगर पंचायत घोषित किए जाने के खुशी में सुधीर त्रिपाठी का नगर पंचायत में प्रथम आगमन पर व्यापार मंडल, सभासद तथा स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने उनके भव्य स्वागत, अभिनंदन का कार्यक्रम बनाया है।
गुरुवार की दोपहर बाद करीब 4:00 बजे सुधीर त्रिपाठी अध्यक्ष नगर पंचायत सोनौली प्रतिनिधि लखनऊ से सीधे सोनौली नगर पंचायत आएंगे किंतु व्यापारी, सभासद गण उनका नगर पंचायत के प्रवेश द्वार बुध चौक कुनसेरवा के पास उनकी अगवानी करेंगे उन्हे फूल माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत करते हुए एक बाइक जुलूस के रूप में वहां से नगर पंचायत सोनौली के रामजानकी चौक पर पहुंचेंगे। रामजानकी चौराहे पर नगर पंचायत सोनौली तथा व्यापारी, सभासद उनका अभिनंदन स्वागत करेंगे।
इस मौके पर श्री त्रिपाठी सोनौली नगर पंचायत के चौमुखी विकास के लिए खींचे गए खाके को जनता के बीच रखेंगे।
उक्त आशय की जानकारी उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल सोनौली के अध्यक्ष बबलू सिंह ने दे है। महाराजगंज उत्तर प्रदेश

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे