भैरहवां नेपाल : बिफोड़ खाने से 9 लोगों की हालत गंभीर
भैरहवां नेपाल : बिफोड़ खाने से 9 लोगों की हालत गंभीर
आई एन न्यूज़ नेपाल/ भैरहवा
रूपन्देही जिले के मिर्चवारअंतर्गत समरीमाई गाव पालिका वडा नंबर 6 में एक ही परिवार के नौ सदस्य जमीन में होने वाले विफोड़ (चाऊ) को खाने से गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं। सभी का इलाज
भैरहवा के भीम अस्पताल में हो रहा है।
खबरों के मुताबिक उक्त गांव में एक स्थान पर बिफोड़ दिखाई दिया जिसे महिलाए घर में ले जाकर साफ-सुथरा करके उसे पकाया और उसको खाने के बाद परिवार के 9 सदस्य गंभीर रूप से बीमार हो गए । पड़ोसियों ने उन्हें लादकर भैरहवां भीम अस्पताल में भर्ती कराया, इलाज चल रहा है।
भीम अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डाक्टर नबिन दर्नल ने बताया है कि बास एवम् जमीन के बीच में होने वाले बिफोड़ (चाऊ) के खाने से एक ही घर के नौ सदस्यो को रात्रि में लगभग 12 बजे गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया ।
जिनका इलाज कर पेट दर्द, उल्टी दस्त से निजात दिलाया गया है। सभी के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।
(महेश गुप्ता नेपाल)





