कोल्हुई: भूमि विवाद में मारपीट, एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

कोल्हुई: भूमि विवाद में मारपीट, एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

कोल्हुई: भूमि विवाद में मारपीट, एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
आई एन न्यूज कोल्हुई डेस्क:
कोल्हुई थानाक्षेत्र के इंदरजोत गांव में भूमि विवाद को लेकर
रविवार की सुबह सात बजे रामबेलास और रामजतन भिड़ गए और दोनो पक्षों के बीच जमकर मारपीट के दौरान रामबेलास की मौत हो गई है। पुत्र
रामजीत उम्र 40 वर्ष गम्भीर रुप से घायल है। रामबेलास के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है।
बता दे की राम बेलास और रामजतन का जमीन को लेकर काफी दिनो से विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। दोनों पक्षों के बीच कई बार मारपीट की घटना भी हो चुकी है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सीओ फरेंदा अशोक कुमार मिश्र, थानाध्‍यक्ष फोर्स के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गए हैं।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे