नौतनवा मे चुनाव आचार संहिता का उल्घन ,हियुवा ने की शिकायत

नौतनवा मे चुनाव आचार संहिता का उल्घन ,हियुवा ने की शिकायत

 

आई एन न्यूज नौतनवा /महराजगंज:

एक तरफ पूरे प्रदेश में चुनाव आचार संहिता लागू कर दी गई है। वहीं नौतनवा विधान सभा क्षेत्र में चुनाव आचार संहिता का उलंघन भी देखने को मिल रहा है। चुनाव आचार संहिता के उलंघन को लेकर नेताओं के बीच आपसी टकराव की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता।

हिन्दू युवावाहिनी के जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय ने चुनाव आचार संहिता के उलंघन के बावत उपजिलाधिकारी नौतनवा को एक शिकायती पत्र दिया है। उन्होंने कहा है कि नौतनवा क्षेत्र में एक तथाकथित सपा प्रत्याशी का एक प्रचार वाहन पर आधे दर्जन लाउड स्पीकर लगाकर प्रचार किया जा रहा है। जो चुनाव आचार संहिता का सीधा उलंघन है। उन्होंने उक्त वाहन चालक व समर्थकों  के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई करने की मांग किया है।

उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने गंभीरता से नहीं लिया तो इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की जाएगी।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे