धूम धाम से मनाया गया गुरुगोविन्द सिंह जी का 350 वा प्रकाश पर्व

धूम धाम से मनाया गया गुरुगोविन्द सिंह जी का 350 वा प्रकाश पर्व

आई एन न्यूज नौतनवा / महराजगंज

गुरुगोविन्द सिंह जी के 350वे प्रकाश पर्व पर नौतनवा नगर में खालसा मार्च निकला गया,जो गुरुद्वारा सभा नौतनवा से शुरू होकर, पुरानी नौतनवा, मेंन रोड होते हुए अस्पताल चौराहा,गांधी चौक, खनुवा चौराहा, माँ बनैलिया मन्दिर चौराहा होते हुए बाईपास स्थित गुरुद्वारा पर जाकर समापन हो गया उसके उपरान्त वहाँ पर सभी ने लंगर छका।

नौतनवा के पूर्व चेयरमैन  गुड्डू खान समेत नगर के तमाम लोगो ने खालसा मार्च में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। साथ ही अपने आवाश पर खालसा मार्च में चल रहे पंज-प्यारो पर पुष्प वर्षा कर पूण्य के भागी बने। शोभा यात्रा के रास्ते भर कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन भी किया।

इस अवसर पर विधायक नौतनवा कुँवर कौशल सिंह , धीरेन्द्र सागर,राजेश ब्वाएड, राजेन्द्र जाय0,शाहनवाज खान, ब्रिजेशमणि त्रिपाठी,सरदार सोनू सिंह, पम्मे सिंह,सरदार बॉबी सिंह और गुरुद्वारा सभा नौतनवा की कमिटी के सभी पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे