घरो में गूंजने लगे छठ गीत, लोक आस्था का महापर्व शुरू

घरो में गूंजने लगे छठ गीत, लोक आस्था का महापर्व शुरू

घरो में गूंजने लगे छठ गीत, लोक आस्था का महापर्व शुरू
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
लोक आस्था, श्रद्धा, समर्पण, शक्ति और सेवा भाव से जुड़ा सूर्योपासना का चार दिवसीय लोक पर्व छठ पूजा गुरुवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। कार्तिक शुक्ल चतुर्थी से सप्तमी तक चार दिन तक घर से घाट तक पर्व को लेकर आस्था और उल्लास छाया रहेगा।
इस महापर्व में स्वच्छता और शुद्धता का खास ख्याल रखा जाता है। छठ को लेकर बांस के सूप, दउरा की बिक्री भी तेज हो गई है। वहीं, गली-मुहल्ले में छठ के पारंपरिक गीत गूंज रहे हैं, जिससे पूरा माहौल छठमय नजर आ रहा है। नगर के साहबाम गोला, करनैलगंज, मेन मार्केट, गोला बाजार आदि स्थानों पर घरों में महिलाएं साफ सफाई करने के बाद गंगा स्नान किया। पर्व के पहले दिन सभी गृहणियों ने नहाने के बाद चने की दाल व लौकी की सब्जी बनाकर भोजन किया। घरों में पराठे भी बने लेकिन इसमें साधारण नमक का प्रयोग नहीं किया गया। सेंधा नमक से काम चलाया गया। नहाय खाय के साथ ही डालाछठ पर्व का श्रीगणेश हुआ।
बाजारों में सुबह से ही खरीदारी करने वालों की भीड़ लगी रही। इस पर्व में हर तरफ लोग छठ पूजा की तैयारी में जुटे हैं। यही एक ऐसा त्योहार है जिसमें उगते और अस्त होते भगवान सूर्य को अर्ध देने की परंपरा है।
डाला छठ पूजा व व्रत की तैयारी पहले से ही शुरू हो जाती है। तीन दिन पहले से नगर में भी इस पर्व की खरीदारी शुरू हो गई थी। बड़ी संख्या में महिलाओं ने व्रत की तैयारी के लिए पूजन सामग्री समेत अन्य चीजों की खरीदारी की। पूजन सामग्री संबंधी दुकानों और फल की दुकानों पर भीड़ रही। त्योहार को महिलाओं में उत्साह देखा गया।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे