कला विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी बच्चों के भीतर की वैज्ञानिक सोच–सुधीर त्रिपाठी
कला विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी बच्चों के भीतर की वैज्ञानिक सोच–सुधीर त्रिपाठी
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
भारत नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली कस्बे के नवज्योति स्कॉलर एकेडमी में
विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में जूनियर हाई स्कूल तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमे कक्षा 6 से लेकर 8 तक के छात्र-छात्राओं द्वारा चार्ट पेपर, क्राफ्ट
पर मॉडल तैयार किया गया। वहीं कक्षा छठवीं से जुनियर तक के छात्र-छात्राओं द्वारा डैम बिजली उत्पादन से लेकर वर्किंग ऑफ लिफ्ट, सेंटेंस फॉरमेशन विड पावर ऑफ हाइड्रो इलेक्ट्रिसिटी आदि विषयों पर एक से बढ़कर एक मॉडल तैयार किया गया।
सोमवार को वैज्ञानिक प्रर्दशनी का उदघाटन सुधीर त्रिपाठी ने माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन के उपरान्त रीवन काट कर किया।
बच्चों द्वारा तैयार किये गये मॉडल का अवलोकन सुधीर त्रिपाठी अध्यक्ष नगर पंचायत सोनौली प्रतिनिधि तथा कोतवाल सोनौली विजय राज सिंह, पूर्वांचल बैंक शाखा प्रबंधक बाबूलाल व्यापारी नेता बबलू सिंह ने किया। अवलोकन के उपरांत कला विज्ञान प्रदर्शनी के मुख्य अतिथि
सुधीर त्रिपाठी ने कहा कला विज्ञान प्रदर्शनी को अवलोकन कर हम सभी गौरवान्वित हो रहे हैं। कला विज्ञान किस प्रदर्शनी मैं जो कुछ भी देखने को मिला है उससे देश और प्रदेश स्तर पर नगर पंचायत सोनौली का नाम रोशन होगा । उन्होने कहा कि बच्चों द्वारा तैयार किये गये मॉडल में उनके भीतर की वैज्ञानिक सोच उभर कर सामने आई है। बच्चों के इस प्रयास की जितनी भी सराहना की जाए वह कम होगी। उन्होंने कहा कि आज के बदलते इस वैज्ञानिक परिवेश की जानकारी के लिए इस तरह के प्रदर्शनी की आवश्यकता है। श्री त्रिपाठी ने सराहना की और सभी को शुभकामनाएं दी।
विशिष्ट अतिथि विजय राज सिंह इंस्पेक्टर सोनौली ने बच्चो के माध्यम से उनके अभिभावकों को को संदेश देने के लिए अपील किया और कहां की बाइक पर चलने वाले लोग यातायात नियमों का पालन करें हेलमेट अवश्य लगाएं छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार किये गये मॉडल की उपस्थित लोगों ने खूब सराहना की
इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक शिरीष पांडे ने आभार प्रकट करते हुए कहां कि विधालय परिसर में कला विज्ञान पर्दशनी का यह दुसरा वर्ष है। बच्चों में वैज्ञानिक सोच और शिक्षा के प्रति उनकी रुझान को बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों में शिक्षा के प्रति रुझान पैदा करना इस प्रदर्शनी का उद्देश्य है।
इस मौके पर मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष बबलू सिंह, बेचन प्रसाद, प्रदीप नायक, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

महाराजगंज उत्तर प्रदेश





