क्राइस्ट द किंग स्कूल के छात्र-छात्राओं ने वार्षिकउत्सव में मचाई धूम 

क्राइस्ट द किंग स्कूल के छात्र-छात्राओं ने वार्षिकउत्सव में मचाई धूम 

क्राइस्ट द किंग स्कूल के छात्र-छात्राओं ने वार्षिकउत्सव में मचाई धूम क्राइस्ट द किंग स्कूल के छात्र-छात्राओं ने वार्षिकउत्सव में मचाई धूूम

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
बच्चे देश का भविष्य है, इसलिए हर माता-पिता का फर्ज है कि वह अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए पूरा ध्यान केंद्रित करें। उक्त बाते बतौर मुख्य अतिथि एएसपी महाराजगंज आशुतोष शुक्ल ने मंगलवार को क्राइस्ट द किंग हाई स्कूल के वार्षिक उत्सव के मौके पर कही।

क्राइस्ट द किंग स्कूल के छात्र-छात्राओं ने वार्षिकउत्सव में मचाई धूम  वार्षिक उत्सव की अध्यक्षता बिशप थामस थुरुतिमट्टम, ने की और कहां कि “वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन छात्र-छत्राओ व उनके परिजनों को एक मंच के माध्यम से एक सम्मान जनक स्थान देना है और आज इस मंच पर बच्चो ने जो मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया है उसमें सर्व-धर्म सम्भाव का भाव देखने को मिलता है।
क्राइस्ट द किंग स्कूल के छात्र-छात्राओं ने वार्षिकउत्सव में मचाई धूम मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन कर किया,तत्त्पश्चात अतिथियों का स्वागत बूके देकर किया गया।कार्यक्रम का संचालन मिस प्रियंका जायसवाल ने सफलता पूर्वक किया। मुख्य अतिथि ने सन 2018-19 में हाईस्कूल परीक्षा में जिले में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली स्कूल की छात्रा अंजली यादव को शिल्ड देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम मे बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड़डू खान ने कहा कि “गुरुजन हमे हर मुश्किल परिस्थिति में आने वाली कठिनाइयों से लड़ना सिखाते है और इस विद्यालय ने कम पैसों में इन बच्चो को शिक्षित करने का जो नेक कार्य कर रहा है उसके लिए हम प्रबन्ध तंत्र को बधाई देते है।
क्राइस्ट द किंग स्कूल के छात्र-छात्राओं ने वार्षिकउत्सव में मचाई धूम समारोह मे स्कूल के प्रबंधक फादर बिज्जू तथा प्रिंसिपल फादर एलेक्स रहे।
प्रिंसिपल ने आए हुए मेहमानों का स्वागत किया और विद्यालय पर विस्तार से चर्चा की। बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा विभिन्न तरह के कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों की खूब वाहवाही लूटी।
इस अवसर पर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए सुधीर त्रिपाठी अध्यक्ष नगर पंचायत सोनौली प्रतिनिधि के साथ ही थानाध्यक्ष नौतनवा ,सिस्टर जोसिफी,फादर अब्राहम,नायला खान, फादर सी0वी0,सिस्टर जोसफी डिसिल्वा,सिस्टर लीमा,बन्टी पाण्डेय,शाहनवाज खान सहित नगर के तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
क्राइस्ट द किंग स्कूल के छात्र-छात्राओं ने वार्षिकउत्सव में मचाई धूम महाराजगंज उत्तर प्रदेश

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे