नौतनवा: पूर्व विधायक ने व्यापारियों को फूल देकर सपा सरकार के उपलब्धियों को दिलाया याद
नौतनवा: पूर्व विधायक ने व्यापारियों को फूल देकर सपा सरकार के उपलब्धियों को दिलाया याद
इंडो नेपाल न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
समाजवादी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश मुलायम सिंह यादव का कुंवर आवास पर
जन्मदिन मनाने के बाद व्यापारी, किसानों के हितों में किए गए कार्यों की याद दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक नौतनवा कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ताओं के साथ कुंवर आवास से चलकर नौतनवा नगर के प्रमुख मार्गो पर नारेबाजी करते हुए मुलायम सिंह यादव दीर्घायु हो दीर्घायु हो का नारा लगाते हुए अस्पताल चौराहा जनता चौक पर तमाम व्यापारियों को फूल देकर सपा सरकार की उपलब्धियों को याद दिलाते हुए कहा कि सपा ने इंस्पेक्टर राज, चुंगी कर, व्यापार अधिनियम में संशोधन सहित कई कार्य व्यापारियों, किसानों के लिए किया किन्तु वर्तमान सरकार व्यापारी किसानों को केवल कानूनी दायरो में बांध रही है। शोषण अत्याचार कर रही है। श्री सिंह ने लोगों से अपील किया कि मुलायम सिंह यादव के दीर्घायु होने की आशीर्वाद दे ।
इसके साथ ही उन्होंने व्यापारियों को मुलायम सिंह के जन्मदिन पर बधाई दी।





