इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट के लिए सर्वेयर टीम पहुंचा सोनौली
इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट के लिए सर्वेयर टीम पहुंचा सोनौली
आईएन न्यूज़ सोनौली डेस्क: भारत नेपाल के सोनौली बॉर्डर पर इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट के लिए जमीन एक्वायर करने के लिए आज शनिवार को सर्वेयर टीम सोनौली पहुंचा। टीम ने राजस्व कर्मियों के साथ स्थान का चिह्नकन भी किया। किसान भी मौके पर मौजूद रहे।
सर्वे टीम का नेतृत्व कर रहे सुबोध कुमार राय ने इंडो नेपाल न्यूज़ को बताया कि इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य प्रगति पर है। जमीन का चयन कर लिया गया है। शीघ्र ही किसानों को इसका मुआवजा भी दिया जाना है। मुआवजा किस हिसाब से मिलेगा इस पर उन्होंने कहा कि तीन तरह की रेट तय किए गए हैं।
सड़क के किनारे, खेत में तथा लिंक रोड पर स्थित जमीनों का अलग-अलग मूल्यांकन किया जाएगा । कुछ जमीनों को स्क्वायर रेट पर भी खरीदे जाएंगे। पहले की तुलना में कई गुना अधिक मुआवजा किसानों को मिलेगा। किसानों की हित प्राथमिकता में है । महराजगंज उ०प्र०





